भाजपाअनु0जन जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने जन सूचना अधिकार के तहत कुशीनगर विधायक निधि के खर्च का मांगा ब्यौरा

भाजपाअनु0जन जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने जन सूचना अधिकार के तहत कुशीनगर विधायक निधि के खर्च का मांगा ब्यौरा

 *स्वीकृत कार्यों में खर्च की गई धनराशि और उनका मानक और अधूरे विकास कार्यों का मांगा ब्योरा* 
 *कुशीनगर* ।
कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक निधि से कराए गए विकास कार्यों का मानक और खर्च की गई धनराशि का ब्योरा जानने के लिए सपहा निवासी दरोगा गोंड जो भाजपा अनु0जन जाति मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष हैं, ने जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत आवेदन किया है। 26 अक्टूबर को दिए गए आवेदन में उन्होंने वर्ष 2022-23 से अब तक की सूचनाएं प्रमाणित अभिलेखों सहित उपलब्ध कराने की मांग की है।
आवेदक ने आठ बिंदुओं पर जानकारी मांगी है। इनमें विधायक निधि से संबंधित और विधायक के प्रस्ताव पर कराए गए सरकारी योजनाओं के नाम, स्वीकृत धनराशि, वर्षवार विकास कार्यों की सूची, कार्यों पर हुए खर्च और शेष राशि का विवरण शामिल है। इसके अलावा प्रशासनिक व तकनीकी स्वीकृति, कार्यादेश, कार्यदायी संस्थाओं व ठेकेदारों के नाम-पते, पूर्ण और अधूरे कार्यों की स्थिति तथा विद्यालयों को आवंटित धनराशि और उसके खर्च का ब्योरा भी उनके द्वारा मांगा गया है।
आवेदक ने संबंधित अभिलेखों की प्रमाणित प्रतियां उपलब्ध कराने का मांग किया है।

 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ