बरसात से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दे प्रशासन: उस्मान

किसान यूनियन ने तहसील दिवस में सौपा ज्ञापन

शनिवार रामपुर किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्य कर्ता तहसील सदर पहुंचे और वहां पर प्रदर्शन करने के बाद तहसील दिवस  में ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में किसानों की बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देने सरकारी जमीनें कब्जा मुक्त कराने आसरा व काशीराम कॉलोनी में स्ट्रीट लाइट सही कराने ग्राम लालू नगला में हिंसक सांड को संरक्षित करने बगीचा आमना वार्ड 40 में बनाई जा रही सड़क की गुणवत्ता जांच करने आदि मांगे शामिल हैं।

 इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा ने कहा दिनांक 26 व 27 सितंबर 2026 को तहसील क्षेत्र के लगभग सभी गांव में भीषण बारिश के कारण किसानों की लगभग सभी तरह की फसले पूरी तरह नष्ट हो गई हैं बहुत से गांव में अभी तक लेखपालों द्वारा नुकसान का आकलन शुरू भी नहीं किया है जिस कारण किसानों को मुआवजा मिलना संभव नहीं है।
 उन्होंने आगे कहा ग्राम लालू नगला में एक हिंसक सांड द्वारा लगभग एक दर्जन लोगों को घायल कर दिया है जबकि इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है इसके संबंध में अनेकों बार पशुपालन विभाग खंड विकास अधिकारी चमरव्वा को अवगत कराया गया और कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत भी की गई लेकिन अभी तक इस हिंसक सांड को संरक्षित नहीं किया गया ज्ञापन देने वालों में आरिफ खान रेशमा खान मोहम्मद इमरान नरेश कुमार रमेश कुमार धर्मवीर जबर सिंह राजवीर मोहम्मद फैजान दिनेश कुमार आदि लोग शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ