नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा द्वारा किया गया सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण तथा अमृत सरोवर व पार्क का लोकार्पण*
*कुशीनगर* ।
नगर विकास एवं उर्जा मंत्री अरबिन्द कुमार शर्मा द्वारा नगरपालिका परिषद हाटा द्वारा नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नं.4 बुद्ध नगर(पिपरही भड़कुलवा) मे नवनिर्मित सरदार वल्लभ भाई पटेल अमृत सरोवर व सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
उपस्थित गणमान्यों के द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत बुके भेंट कर किया गया। मा मंत्री जी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आपके स्वागत से मैं आह्लादित हूं। मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में बिजली, पानी व प्रकाश सहित अन्य विकास कार्योँ को कराया गया है। अमृत सरोवर अन्य विकास कार्यों के होने से भारत देश को विश्व के अगले पक्ति में खडा होने की एक कड़ी हैं। हाटा नगर में कराये गये विकास कार्यों की सराहना भी किया। उन्होंने कहा कि बहुत से परियोजनाओ पर कार्य कराये जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में नये भारत का निर्माण हो रहा है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में कुछ वर्षों में भारत एक अग्रणी देश होगा। यह अमृत सरोवर हमारे नये भारत की पहचान है।यहां पर अखण्ड भारत के प्रणेता सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण सम्पूर्ण भारत के लिए आदर्श है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता व सफाई हमारी प्राथमिकता में है।
कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे व हाटा विधायक मोहन वर्मा ने सम्बोधित करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप हो रहे विकास कार्यों एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया।मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों ने लोकार्पण के बाद अमृत सरोवर में यात्रा भी किया वहीं व्यायाम के लिए लगायें गयें उपकरणों का भी अवलोकन भी किया।
इस अवसर पर विधायक विवेकानन्द पाण्डेय, विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्र,उपजिलाधिकारी हीरालाल,तहसीलदार धर्मवीर सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष, संचालक मनंजय तिवारी, अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह,अवर अभियंता मनोज कुमार यादव, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय,पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह,नगर पंचायत सुकरौली अध्यक्ष ,नगर पंचायत मथौली अध्यक्ष, पूर्व विधायक मदन गोबिन्द राव एवं अन्य जनपद स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।*
0 टिप्पणियाँ