विधायक पीएन पाठक के पहल पर राम जानकी मठ के सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत हुआ धन

हिन्दुओं के लिए आस्था का केंद्र है राम जानकी मठ* 

 *कसया कुशीनगर।।* 
कुशीनगर विधायक पीएन पाठक के लिखित मांग पर शासन ने रामजानकी मठ के सौंदर्यीकरण और रामलीला मैदान के निर्माण कार्य के लिए धन की स्वीकृति दिया है जिसको लेकर कस्बेवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है 
बताते चलें कि उक्त राम जानकी मंदिर कसया वासियों के लिए श्रद्धा का केंद्र है नगर वासियों के मांग पर विधायक पीएन पाठक ने उत्तर प्रदेश सरकार को मठ के सौंदर्यीकरण और रामलीला मैदान में निर्माण कार्य के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र लिखा था जिसको संज्ञान में लेकर शासन ने रामजानकी मठ के सौंदर्यीकरण और रामलीला मैदान के निर्माण कार्य के लिए 59 लाख 71 हजार रुपए  का धन स्वीकृति दी है विधायक पीएन पाठक ने कहा कि कुशीनगर विधानसभा के सभी धार्मिक स्थलों का विकास किया जायेगा। कसया वासियों के लिए राम जानकी मठ आस्था का केंद्र है धन स्वीकृति होने से मठ का सौंदर्यीकरण और रामलीला मैदान का निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा।जिससे कुशीनगर विधानसभा पूरे प्रदेश में एक अलग पहचान बनायेगा।
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ