क्षेत्राधिकारीगण एवं समस्त थाना प्र0नि0/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारियों द्वारा मय पुलिस बल के साथ किया गया पैदल गश्त/फ्लैग मार्च

जनपद में चुस्त-दुरुस्त कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु क्षेत्राधिकारीगण एवं समस्त थाना प्र0नि0/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारियों द्वारा मय पुलिस बल के साथ किया गया पैदल गश्त/फ्लैग मार्च-*

*संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों का किया गया सघन चेकिंग-*

*पैदल गस्त/फ्लैग मार्च के दौरान आमजन व व्यापारियों से संवाद कर कराया गया सुरक्षा का एहसास-* 
 कुशीनगर
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर  केशव कुमार* के निर्देशन में  दिनांक 1  जुलाई को जनपद में चाक-चौबन्द सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था तथा बालिका/महिला सुरक्षा हेतु क्षेत्राधिकारीगण एवं जनपद के समस्त थाना प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी द्वारा पुलिस बल के साथ सतर्क दृष्टि बनाए रखते हुए सायं पैदल गश्त/फ्लैग मार्च किया गया। पैदल गश्त/फ्लैग मार्च के दौरान प्रमुख मार्गो, चौराहों, बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, सराय, होटल, मॉल, रेलवेस्टेशन व रेस्टोरेन्ट इत्यादि स्थानों पर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। पैदल गश्त के दौरान आम जन को आश्वस्त कराया गया कि जनपद कुशीनगर पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने व आम जनता की सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है।

 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ