अहमद हसन ने जनता और पुलिस के बीच भरोसे का पुल कायम किया, उनकी राजनीतिक, सामाजिक और जनसेवा से जुड़ी सेवाएँ हमेशा याद रखी जाएँगी: डॉ.कुद्दूस हाशमी
लखनऊ, 19 फरवरी — पूर्व स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री अहमद हसन की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर अहमद हसन वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में एक दुआई बैठक (श्रद्धांजलि सभा) का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के संयोजक डॉ. अब्दुल कुद्दूस हाशमी ने दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय अहमद हसन का निधन राष्ट्रीय, सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर एक बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि अहमद हसन का जीवन ईमानदारी, जनसेवा और लोककल्याण की जीवंत मिसाल थी और वे आज के राजनेताओं के लिए मार्गदर्शक की भूमिका रखते हैं।
उन्होंने अपने व्यावहारिक जीवन की शुरुआत एक ईमानदार और गरिमामय पुलिस अधिकारी के रूप में की और बाद में राजनीति में आकर जनसेवा को अपना उद्देश्य बना लिया। वे पाँच बार समाजवादी पार्टी से विधान परिषद के सदस्य चुने गए और परिषद में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली। पुलिस सेवा के दौरान उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ जनता और पुलिस के बीच विश्वास स्थापित किया तथा समाज में भय और असुरक्षा के माहौल को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका “पुलिस अधिकारी से राजनीति तक” का सफर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक है।
डॉ. हाशमी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के रूप में उन्होंने प्रदेश की जनता को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ब्लॉक लेवल पर ग्रामीण इलाकों में डिस्पेंसरी और अस्पताल बनाए , उनके कार्यकाल में प्रभावी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई और उनके कार्यकाल में उत्तर प्रदेश पोलियो मुक्त हुआ।
उन्होंने आगे कहा कि पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए किए गए प्रयासों के साथ-साथ शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापिका पद देकर उनकी तनख्वाह में चार गुणा इज़ाफ़ा कराया एवं उर्दू शिक्षकों की बड़े पैमाने पर नियुक्ति की तथा बुनकरों को बिजली फ्लैट रेट पर उपलब्ध कराने जैसे कदमों से हजारों परिवारों को आर्थिक स्थिरता मिली, जो उनकी समाजवादी जनहितैषी सोच और प्रभावी नेतृत्व का प्रमाण है।
दुआई बैठक के अंत में दिवंगत के लिए विशेष प्रार्थना की गई और इस संकल्प को दोहराया गया कि उनके जनकल्याण मिशन और सेवा भावना को आगे बढ़ाया जाएगा।
अब्दुल कुद्दूस हाशमी
अहमद हसन वेलफेयर ट्रस्ट
9336984433
0 टिप्पणियाँ