शाहजहाँपुर में पूर्व राष्ट्रपति का आगमन,हेलीपैड पर जिलाधिकारी व एसपी ने किया आत्मीय स्वागत

शाहजहाँपुर में पूर्व राष्ट्रपति का आगमन,हेलीपैड पर जिलाधिकारी व एसपी ने किया आत्मीय स्वागत

सुरक्षा के कड़े घेरे में शहर, चप्पे-चप्पे पर रही नजर

शाहजहाँपुर। जनपद की धरती पर मंगलवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आगमन  हुआ। निर्धारित समय पर उनका हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतरा, जहां जिला प्रशासन ने प्रोटोकॉल के तहत उनका विधिवत स्वागत किया।हेलीपैड पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। पूर्व राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। हेलीपैड परिसर से लेकर कार्यक्रम स्थल तक कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे। मार्गों पर बैरिकेडिंग, यातायात नियंत्रण और निगरानी की विशेष व्यवस्था की गई प्रोटोकॉल के अनुरूप संपूर्ण कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ