झांसी! सकरार थाना क्षेत्र सकरार में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दो दिन से लापता चल रहे एक किसान का शव गुरुवार सुबह कस्बा सकरार की नैना नदी में बने पुराने कुएं से बरामद हुआ।
परिजनों के मुताबिक 55 वर्षीय किसान भगवानदास कुशवाहा पुत्र घनश्याम मंगलवार दोपहर खेत की ओर निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने बुधवार को सकरार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। वहीं परिजनों द्वारा गुरुवार की सुबह फिर खोजबीन की तो कबूतरा डेरा के पास स्थित मृतक के खेत के पास से निकली नैना नदी के किनारे मृतक के कपड़े रखे मिले । नदी में डूबने की आशंका के चलते जब परिजनों और ग्रामीणों ने नदी में उतरकर तलाश की तो बीच नदी में बने कुएं में मृतक का शव बरामद हुआ। वही सूचना पाकर मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक अर्पित त्यागी, उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह,कांस्टेबल हिमांशु सचान एवं पुलिस टीम द्वारा स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि खेत पर जाते समय पैर फिसलने से मृतक भगवानदास नदी में गिर गया और डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले मृतक की पोती माही की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी और अब उसके बाद दादा की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में नदी डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी पप्पू सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही एक ही परिवार में दो मौत होने से गांव में शोक की लहर है।
रिपोर्ट राशिद पठान
6394131221
0 टिप्पणियाँ