*स्मार्ट मीटर पर झांसी में बगावत! वकीलों ने बिजली विभाग को कोर्ट में घसीटा*
*बिलों की मार से त्रस्त जनता—स्मार्ट मीटर के खिलाफ कानूनी जंग शुरू*
*स्मार्ट मीटर पर बड़ा संग्राम झांसी में वकीलों ने बिजली विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा*
*वैभव बट्टा ने इस कदम को क्रांतिकारी बताया है और इसमें लोगों को कानूनी ज्ञान और मदद देने का आश्वासन दिया*
झांसी! स्मार्ट मीटर के बढ़ते बिजली बिलों को लेकर अब विवाद न्यायालय तक पहुंच गया है। पंचवटी कॉलोनी निवासी अधिवक्ता संतोष कुमार दोहरे ने बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ अदालत में वाद दायर किया है
अधिवक्ताओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं को गलत और अत्यधिक बिल मिल रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है। इसी समस्या को लेकर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है
उन्होंने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि उन सभी उपभोक्ताओं की है जो स्मार्ट मीटर की खामियों से जूझ रहे हैं। अब देखना होगा कि इस मामले में न्यायालय क्या रुख अपनाता है और क्या जनता को राहत मिल पाती है
रिपोर्ट राशिद पठान
6394131221
0 टिप्पणियाँ