सेफ्टी फेल या लापरवाही का खेल? मेडिकल कॉलेज में लिफ्ट गिरी, जिम्मेदार कौन?
झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ओवरलोड लिफ्ट अचानक नीचे गिर गई। हादसे में एक युवक घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लिफ्ट में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
घटना के बाद कॉलेज प्रशासन और मेंटेनेंस सिस्टम पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सेफ्टी मानकों की अनदेखी और नियमित जांच की कमी को लेकर लोग नाराज़गी जता रहे हैं। फिलहाल जांच की बात कही जा रही है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी या मामला फिर दबा दिया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ