भतीजे ने चाची से किया दुष्कर्म, फिर गला दबाकर हत्या… सबूत मिटाने को शव जलाया

भतीजे ने चाची से किया दुष्कर्म, फिर गला दबाकर हत्या… सबूत मिटाने को शव जलाया
उल्दन पुलिस का बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

 झांसी/उल्दन। झांसी जनपद के उल्दन थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। महिला की हत्या कर शव जलाने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी ही चाची के साथ पहले दुष्कर्म किया, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को आग के हवाले कर दिया
थाना उल्दन क्षेत्र के ग्राम बंगराधवा निवासी प्रमोद कुशवाहा (45) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपनी चाची लाडकुंवर उर्फ लवली (49) पत्नी मोहनलाल कुशवाहा की हत्या का आरोप है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है नाले किनारे मिला था अधजला शव, इलाके में फैली सनसनी
घटना का खुलासा उस समय हुआ जब 8 मई 2026 को ग्राम पठाकरका के पास खेतों के नाले किनारे एक अधजला महिला शव पड़ा मिला। शव की हालत देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थाना उल्दन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की
काफी मशक्कत के बाद शव की पहचान बंगराधवा निवासी लाडकुंवर उर्फ लवली के रूप में हुई। मृतका के बेटे अखिलेश कुशवाहा ने शव की शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस ने हत्या, दुष्कर्म और सबूत मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी
साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंची पुलिस पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आसपास के लोगों से पूछताछ की और कई अहम सुराग जुटाए। जांच में आरोपी प्रमोद कुशवाहा का नाम सामने आया। पुलिस लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को सिजारा तिराहे के पास जंगल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने पूरी वारदात कबूल कर ली
पहले किया दुष्कर्म, फिर गला दबाकर उतारा मौत के घाट
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने महिला के साथ पहले बलात्कार किया। इसके बाद पहचान उजागर होने के डर से उसने गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी ने शव को खेतों के पास ले जाकर आग लगा दी, ताकि पहचान मिटाई जा सके
इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है
घटना में इस्तेमाल बाइक और मोबाइल बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक कीपैड मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस का कहना है कि मामले में अभी और भी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं तथा हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है
एसएसपी के निर्देश पर चली कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत थाना उल्दन पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी टहरौली के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर आरोपी की तलाश की जा रही थी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ