*बीकेडी के पास ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग, दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू*
झांसी! शहर के बीकेडी क्षेत्र के पास स्थित कुंज बिहारी कॉलोनी गेट पर लगे बिजली ट्रांसफॉर्मर में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ट्रांसफॉर्मर से ऊंची लपटें उठने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना बिजली विभाग और अग्निशमन विभाग को दी
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटा है
0 टिप्पणियाँ