झांसी! जिला अस्पताल में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नेत्र विभाग के बाहर मरीजों के बीच किसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लात-घूंसे और गाली-गलौज शुरू हो गई, जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया
घटना के दौरान इलाज कराने आए मरीज और उनके परिजन दहशत में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा चलता रहा और लोग इधर-उधर भागते नजर आए। सूचना मिलने पर अस्पताल स्टाफ और सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया
इस घटना ने जिला अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों का कहना है कि अस्पताल परिसर में आए दिन अव्यवस्था और दबंगई देखने को मिलती है, जिससे इलाज कराने आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
[11/05, 15:20] Journalist Rashid Pathan: *मानकों के विपरीत चल रही देशी शराब की दुकान हटाने की मांग, सभासद व क्षेत्रवासियों ने डीएम को दिया ज्ञापन*
झाँसी,वार्ड नं. 19 के भाजपा सभासद अरविन्द खटीक ने लक्ष्मी गेट क्षेत्र में स्कूल व मंदिरों के पास मानकों के विपरीत चल रही देशी शराब की दुकान को हटवाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
ज्ञापन में कहा गया कि रोटरी पब्लिक स्कूल, रामजानकी मंदिर, दक्ष प्रजापति समाज मंदिर, कबीर पंथी मंदिर व प्राचीन हनुमान मंदिर के पास दबंगों द्वारा अवैध रूप से दुकान संचालित की जा रही है। दुकान के कारण शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है और महिलाओं का निकलना मुश्किल है। अराजक तत्व गाली-गलौज व मारपीट करते हैं
सभासद का आरोप है कि कई महीनों से आंदोलन के बावजूद प्रशासन ने दबंगों पर कार्रवाई नहीं की। इनकी हरकतों से दर्जनों घर उजड़ चुके हैं
ज्ञापन में दुकान तत्कालि हटवाने और संचालकों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। इस दौरान पार्षद आशीष रैकवार, लीला रावत, मंजू, भवानी, कमला, शांति, सरोज, संगीता, ममता, बीना, उषा, चंदा, अज्जू, भवानी जोशी, मुन्नी सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
0 टिप्पणियाँ