पानी की समस्या सीएम को भेजा ज्ञापन कपूर टेकरी तक स्पेशल पाइपलाइन की मांग

पानी की समस्या सीएम को भेजा ज्ञापन कपूर टेकरी तक स्पेशल पाइपलाइन की मांग
झाँसी! बाहर ओरछा गेट कपूर टेकरी सहित आसपास के मोहल्लों के लोगों ने पानी की गंभीर समस्या को लेकर मोहम्मद मुकीम कुरैशी के आह्वान पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा
ज्ञापन में कहा गया कि 40-50 हजार की आबादी वाले पहाड़ी क्षेत्र में वर्षों से जल संकट है। 12.08.2017 को पानी की टंकी के लिए शासनादेश आया था, लेकिन न टंकी बनी न पाइपलाइन बिछी। पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती, सांसद अनुराग शर्मा, विधायक रवि शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों को भी पत्र दिए गए, पर समाधान नहीं हुआ।
मोहल्लेवासियों ने मांग की कि तालपुरा टंकी से कपूर टेकरी अखाड़े तक 10-15 इंच मोटी स्पेशल पाइपलाइन डाली जाए। अखाड़े पर 20-25 हॉर्स पावर की मोटर वाला बूस्टर पंप हाउस बने और सभी मोहल्लों की लाइनें उससे जोड़ी जाएं। 'हर घर जल' योजना के तहत घर-घर पानी दिया जाए
लोगों ने चेतावनी दी कि वर्ष 2002 से मांग कर रहे हैं। भीषण गर्मी में पानी के लिए हाहाकार मचा है। अब शीघ्र कार्य नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे। ज्ञापन के दौरान रमजान कुरैशी, राकेश अग्रवाल, जाकिर फरीद, नवाब, नासिर काला, सानू, करामात, जावेद, कल्लो, खतून, फरीदा, रहीसा सहित कई लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ