भव्य वंदना महोत्सव का होगा आयोजन, आएंगे स्वामी रामभद्राचार्य

प्रमुख संतों और नामचीन कलाकारों का होगा संगम

Uploaded Image

आयोजकों ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की दी जानकारी

प्रतापगढ़। लक्ष्मणपुर विकास खंड के देवापुर आशापुर गांव में आगामी 14 मई गुरुवार को भव्य वंदना महोत्सव, भजन संध्या एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। कार्यक्रम आयोजकों ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।नगर के बाबागंज स्थित होटल स्नेह में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख पति एवं भाजपा नेता डॉ राकेश सिंह ने बताया कि गुरुदेव भगवान का क्षेत्र की धरती आगमन सभी के सौभाग्य की बात है। वही स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य मदन मोहन दास ने बताया कि महोत्सव में देश के प्रसिद्ध संत-महात्माओं एवं सांस्कृतिक कलाकारों का संगम देखने को मिलेगा। श्रद्धालुओं को जगदुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
Uploaded Image

उनके वंदन एवं अभिनंदन के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरूआत होगी। महोत्सव में आचार्य रामचंद्र दास उत्तराधिकारी तुलसी पीठ चित्रकूट, संतोषाचार्य सतुवा बाबा, सुखानंद द्वाराचार्य स्वामी, राघव देवाचार्य महाराज, जबलपुर के आचार्य प्रमोद कृष्णनन जी महाराज, कल्कि पीठाधीश्वर संभल तथा अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास महाराज, करौली शंकर दास जी भी शामिल होंगे। दोपहर दो बजे से शुरू होने वाले कार्यक्रम की संध्या भक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। जिसमें इसमें भोजपुरी गायिका अक्षरा सिंह, भजन गायिका दिव्या दुबे, प्रसिद्ध भजन गायक खनिज देव चौहान एवं भोजपुरी गायक रितेश पांडे अपनी प्रस्तुति देंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा हरिओम मिश्र ने समस्त गुरुभक्तों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामजी मिश्रा, मनीष कुमार, छोटू आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ