*मछुआ कल्याण विभाग और पारंपरिक मछुआरों के मुद्दों को लेकर हुई अहम बैठक*
ओरछा धाम आज मध्य प्रदेश के मछुआ कल्याण बोर्ड के कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त भाई महेश केवट के निवास ओरछा धाम पर शिष्टाचार मुलाकात का आयोजन किया गया। इस दौरान डॉ सुभाष रायकवार एवं आचार्य जयशंकर कश्यप ने माला पहनाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
बैठक के दौरान मछुआ कल्याण विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं तथा पारंपरिक धंधा करने वाले मछुआरों की समस्याओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। प्रतिनिधियों ने मछुआ समाज के हितों की रक्षा, रोजगार के अवसर बढ़ाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की मांग रखी।
इस अवसर पर समाज के हित में मिलकर कार्य करने एवं मछुआ समुदाय की समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक पहल करने पर सहमति व्यक्त की गई
रिपोर्ट राशिद पठान
6394131221
0 टिप्पणियाँ