शाश्वत तिवारी,लखनऊ/ भारत के लोकप्रिय नेता प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिवस के उपलक्ष में यहाँ भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित शिविर मे ऊर्जावान लखनऊ के जागरूक नागरिकों एवम् बीजेपी के कर्मठ युवा कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह कार्यक्रम मे बढ़- चढ़ के समाजहित में रकतदान किया।
जनसवा के इसी क्रम में लखनऊ पश्चिम विधानसभा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान के लिए युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष राहुल राज के नेतृत्व में एक वॉल्वो बस को इस्तेमाल किया गया।
चिकित्सको की देख-रेख में इस बस में पूरी सुरक्षा के साथ कई लोगो ने स्वइच्छा से जिंदगी की जंग लड़ रहे गंभीर मरीजों की जान बचाने के लिए रक्तदान किया।


0 टिप्पणियाँ