बाइक सवार ने बच्चे को मारी ठोकर मौत,गुस्साए ग्रामीणों ने बाइक सवार को मारपीट के किया अधमरा



पुलिस ने बाइक सवार को  ग्रामीणों के बीच से बचा कर इलाज के लिए भेजा।

कसया थाना क्षेत्र के गांव शिवपुर बुजुर्ग के बच्चे को अनियंत्रित बाइक सवार ने ठोकर मार दी जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी।जबकि बाइक सवार को गुस्साए ग्रामीणों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया।तो वही शव को कब्जे में लेने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी 

  मिली जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी नागेन्द्र मद्देशिया का सात वर्षीय पुत्र  निपुल मद्देशिया अपने घर से चौराहे पर सब्जी बेच रहे अपने पिता के पास जा रहा था कि हरका से कसया की तरफ जा रहे बाइक सवार UP 57 ऐ, एक्स 5825 अनियंत्रित होकर ठोकर मार दिया जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी ।


वही गुस्साए ग्रामीणों ने बाइक सवार को पीटकर अधमरा कर दिया ,किसी तरह पुलिस के दो सिपाही मौके पर पहुँचे व ग्रामीणों से युवक को बचा अपने कब्जे में लेकर एक दुकान के अंदर बंद कर दिया व कसया थाने को सूचना दिया ।सूचना पाकर दो थानों कसया व कुबेरस्थान की पहुँची पुलिस ने युवक को दुकान से बाहर निकाल इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया ।

जिसमें कसया पुलिस के दो सिपाहियों नीतीश यादव व शिवा कुमार को चोटे भी आयी हैं।गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया व शव को पोस्टमार्टम के लिए न ले जाने की जिद पर अड़ गए ,ग्रामीणों की मांग थी कि मौके पर कोई उच्चाधिकारी आकर घोषणा करें कि परिवारीजन को न्याय मिलेगा ।

इधर माहौल बिगड़ता देख कसया व कुबेरस्थान के एसएचओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच गए ।काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों को सड़क से हटाया गया व पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

सूचना पर कसया सीओ नितेश प्रताप सिंह भी घटना स्थल पर पहुँचे और ग्रामीणों को काफी समझा बुझाकर कर शान्त कराया व उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया तब जाके ग्रामीण मान सके।खबर लिखे जाने तक ग्रामीणों से सीओ की वार्ता जारी थी ।तथा शव मौके पर ही पड़ा हुआ था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ