कार्यबहिष्कार करने के बाद इस भीषण गर्मी में आम आदमी की पूरी दिनचर्या ही पूरी तरह से प्रभावित हो गई

 


उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्वान्चल विद्धुत वितरण खंड के निजीकरण के फैसले के विरोध में विद्धुतकर्मियों के हड़ताल और कार्यबहिष्कार करने के बाद इस भीषण गर्मी में आम आदमी की पूरी दिनचर्या ही पूरी तरह से प्रभावित हो गई।

इसको लेकर नगर पालिका परिषद कुशीनगर का हर नागरिक क्या आम क्या खास वो बेहाल हो गया ।


जिसके बाद कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट कसया पूर्ण बोहरा, उपजिलाधिकारी पडरौना, उपजिलाधिकारी हाटा और तहसीलदार कसया देशदीपक गुप्ता के साथ 132के वी ए बिद्धुत उप खंड कसया के कंट्रोल रूम में पहुंचे और वहाँ तैनात प्राइवेट विद्धुतकर्मियों से ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र के विद्धुत ब्यवस्था  को चालू कराया इसके बाद क्षेत्र के लोगों के जान में जान आई।

 


इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी इस विद्धुत केंद्र पर कैम्प कर रहे हैं और इसकी सुरक्षा व्यवस्था पुलिस के जिम्मे है।

हालांकि कई जगह पर फाल्ट होने के कारण अभी भी कई मुहल्ले और गाँव अंधेरे में डूबे हुए हैं।दूसरी तरफ सरकार ने भी हड़ताली विद्धुतकर्मियों के साथ वार्ता शुरू किया है।जिसका सार्थक परिणाम आने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ