जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विकास प्राथमिकता निर्माण कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए

 


*हाथरस से रिपोर्ट........हसरुददीन शाह संबाददाता शार्प मीडिया न्यूज एजेंसी*

जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में विकास प्राथमिकता निर्माण कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए*

हाथरस  जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा दिए गये निर्देशों के क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार में विकास प्राथमिकता एवं निमार्ण कार्यो की समीक्षा बैठक करते हुए मुख्य विकास अधिकारी साहित्य प्रकाश मिश्र ने संबंधित कार्यदायी सस्थाओं को लंबित/अवशेष निमार्ण कार्यो को निर्धारित समय एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने तथा विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कर पात्र लाभार्थियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

      मुख्य विकास अधिकारी ने जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीबी उन्मूलन, रोजगारपरक योजनाओं एवं विभागीय कार्यो को गुणवत्ता सहित समय से पूर्ण करने एवं चल रही योजनाओं, सर्वे, अभियान आदि में आपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दियें। उन्होने अमृत योजना, अपशिष्ट प्रबन्धन, ग्रामीण आवास योजना, मनरेगा, पेंशन/छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन, नई सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, कन्या सुमंगला योजना, पोषण अभियान, बेसिक शिक्षा विभाग ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कराये गये कार्याें आदि की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे मानक एवं गुणवत्ता सहित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के लिए प्रभावी रणनीति बनाकर अमल में लायें। 

मुख्य विकास अधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी को वृक्षारोपण के उपरान्त सूखे हुए पौधों के स्थान पर नये पौधे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त विभागाध्यक्षों को विद्युत बिल बकाये की धनराशि को तत्काल जमा करने तथा विद्युत मद में धनराशि उपलब्ध न होने पर धनराशि की माँग करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को विभागों के लम्बित कनैक्शन तथा अन्य समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को संचालित अस्थायी/स्थायी गौ-आश्रय स्थलों का नियमित रूप से निरीक्षण करने एवं तैनात कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवारा घूम रहे पशुओं को तत्काल पकड़वाते हुए संरक्षित कराने एवं पशुओं का जिओं टैगिंग व टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को नई सड़कों एवं अवशेष पुलों के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए पूर्ण कराने तथा सड़कों की मरम्मत कार्य को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होनें जिला कार्यक्रम अधिकारी को कुपोषित/अति कुपोषित श्रेणी के बच्चों का आंगनबाड़ी के माध्यम से लगातार समय समय पर सर्वे कर वजन, लम्बाई आदि की जाँच कराने एवं एन0आर0सी0 में भर्ती बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ पुष्टाहार उपलब्ध कराने के निर्देश कराने के निर्देश दिए। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटरों का नियमित रूप से संचालन कराने एवं नियमित रूप से निरीक्षण करते हुए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को दुरूस्त कराने व दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। आयुषमान निमार्ध की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं के अतंर्गत राजकीय महाविद्यालय कुरसण्डा, राजकीय बालिका छात्रावास रति का नगला ब्लॉक हसायन, राजकीय बालिका छात्रावास सिकंदराराऊ, अग्निशमन केंद्र सासनी, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का      सुदृढ़ीकरण, राजकीय आईटीआई मैंडू, रेल उपरिगामी सेतु का निर्माण जलेसर रोड सहपऊ, मिनी स्टेडियम मथुरापुर भरतपुर हाथरस, आश्रम पद्धति विद्यालय मऊ चिरायिल, आईटीआई सादाबाद, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज छात्रावास आदि की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था को अवशेष निर्माण कार्य को तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए।

         इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता पी0डब्ल्यू0डी0, अधिशासी अभियन्ता विद्युत/जल निगम/सिचाई तथा अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

----------------------------------------------------------

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ