जनपद के थाना क्षेत्रों में हुई लूट की घटनाओं का एटा पुलिस ने किया पर्दाफाश –
(एटा) जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत सात माह में हुई लूट की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने माल सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं मैं कार्यवाही करते हुए जेल भेजा है।
अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह की जानकारी के अनुसार थाना अलीगंज के अंतर्गत 13 मार्च को थाना जैथरा के ग्राम सुल्तानपुर निवासी प्रवीण कुमार पुत्र इंद्रजीत सिंह से स्पलेंडर पर सवार दो बदमाशों ने प्रवीण कुमार की पत्नी के जंजीर तथा अगुठी लूट ली थी। थाना मालावन में 28 दिसंबर को सैदपुर पर आश्रम के पास सफेद अपाचे पर सवार वदामाशो ने मोटर साइकिल पर अपने पति के साथ जा रही महिला का पर्स छीन लिया था। इसी क्रम में थाना मलावन के ग्राम छचैना के पास सफेद अपाचे पर सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर घटना को अंजाम दिया था। चौथी बार घटना जसरथपुर के ग्राम कलंदर नगर निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र सत्यवीर सिंह के साथ अपाचे मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।
सत्यवीर सिंह की पत्नी के सोने के आभूषण लूट लिए। 15 दिसंबर को थाना बागवाला के ग्राम बैंडुला निवासी कुलदीप पुत्र रघुराज सिंह के साथ मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा लूट को अंजाम देने में सफल हुए,बदमाशों ने कुलदीप से सोने की चैन ‚ घड़ी आदि को लूट ले गए। सभी पीड़ितों ने संबंधित थानों में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया था। लगातार बदमाशों द्वारा जनपद में लूट की वारदातों को अंजाम दिए जाने से पुलिस सक्रिय हुई । पुलिस ने अपने गोपनीय सूत्रों की मदद से थाना मलावन के अंतर्गत आसपुर के पास में मोटर साइकिल व लूटे हुए आभूषण सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
थाना बागवाला के ग्राम परसोंन निवासी पुष्पेंद्र उर्फ पेठा। प्रवेश पुत्र हरविलास शेरपुर थाना अमापुर, विपन पुत्र मुकेश निवासी नगला मंगली थाना जैथरा, सुखबीर उर्फ बाबा निवासी नगला दयाराम थाना मलावन से लूटे गए आभूषण नाजायज असला अभियुक्तों से बरामद किए हैं। अभियुक्तों पर गैंगस्टर के अलावा विभिन्न धाराओं में पुलिस कार्यवाही कर जेल भेजा है।
दलवीर सिंह की रिपोर्ट


0 टिप्पणियाँ