राष्ट्रीय जन कल्याणकारी परिषद कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न


कुशीनगर विधानसभा के कसया स्थित कुशीनारा होटल में राष्ट्रीय जन कल्याणकारी परिषद कार्यकर्ता सम्मान समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत बरनवाल जी एवं कुशीनगर के पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी जी रहे।

 


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने भाषण के दौरान मोदी और योगी जी  के कार्यों को सराहना करते हुए कहा की इस संगठन के माध्यम से मोदी और योगी जी के कार्यों को धरातल पर उतार कर उनके हाथों को मजबूत बनाया जाएगा साथ ही उन्होंने संगठन के एकता पर प्रकाश डालते हुए हर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जागरूक करते हुए कहा कि संगठन में एकता होनी चाहिए अगर किसी पदाधिकारी कार्यकर्ता के साथ कुछ भी होता है तो हम सभी कार्यकर्ताओं  का दायित्व बनता है कि उसके साथ कदम से कदम मिलाकर चलें। 


माननीय मोदी जी और योगी जी का सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का लक्ष्य को पूरा करने में यह संगठन अपनी अहम भूमिका निभाएगा।इस दौरान कुशीनगर के पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने अपने भाषण के दौरान मोदी जी और योगी जी के द्वारा किए गए कार्यों को सराहना करते हुए  अटल जी का जीवन परिचय  पदाधिकारियों के समक्ष रखा और उन्होंने कहा कि अटल जी का  कहना था कि कोई कार्यकर्ता छोटा या बड़ा नहीं होता वो अपने कर्मों से ही छोटा बड़ा बनताहै ।

ओम होटल के मालिक व वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ओम प्रकाश जायसवाल ने सभी पदाधिकारियों की सराहना करते हुए मजबूती से एक साथ कार्य करने और इस संगठन को मजबूत बनाने पर प्रकाश डालते हुए सभी पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना ठाकुर अपने सम्बोधन के दौरान सभी महिला पदाधिकारियों को जागरूक करते हुए इस संगठन के माध्यम से सभी महिला पदाधिकारियों को मजबूत बनाने और एक साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की प्रेरणा दी ।जिला महामंत्री पूनम जयसवाल ने अपने अपने सम्बोधन के दौरान सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद देते हुए कहा कि इस संगठन के माध्यम से हम सभी बहने एकजुट होकर मोदी जी और योगी जी के सपनों को साकार करने में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता फुलवंती चौहान और संचालन तुषार ठाकुर  और पूनम जायसवाल ने किया।इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष दिव्यांशु श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष शशि लता पाठक, प्रदेश महामंत्री मधु  पांडे,प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना ठाकुर , कुशीनगर प्रभाग के जिला अध्यक्ष अमित राव, युवा प्रभाग के जिला अध्यक्ष तुषार ठाकुर,जिला उपाध्यक्ष सितारा देवी, पिंकी शर्मा, सावित्री कुशवाहा, पूजा शर्मा, शीला देवी सहितअन्य कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।      दिनेश कुमार जायसवाल की रिपोर्ट।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ