उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ में 28 जनवरी को एजुकेशन स्टडीज़ के डायरेक्टर दीपक मलिक अभिनव पुंडीर तथा यूनीका चौधरी ने एजुकेशन फेयर तथा शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ADM सिटी श्रीमान दिवाकर जी, असिस्टेंट कमिश्नर श्रीमान प्रदीप कुमार जी, श्रीमान योगेश मोहन गुप्ता जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना से किया गया
एजुकेशन स्टडी के डायरेक्टर ने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की ओर प्रेरित कर स्वावलंबी बनाना और शिक्षा जगत में शिक्षकों की महत्वता को बढ़ावा देना है इस भव्य प्रोग्राम में लगभग 1000 अध्यापक और 1000 छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग लिया
एजुकेशन स्टडीज़ की प्रबंधक के यूनिका चौधरी ने प्रदेश भर के शिक्षक विद्यार्थियों एवं प्रधानाचार्य को कार्यक्रम में आमंत्रित किया
कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकगणों एवं विद्यार्थियों श्रीमान दिवाकर जी (एडीएम सिटी मेरठ) , श्रीमान प्रदीप कुमार जी (असिस्टेंट कमिश्नर मेरठ) के हाथों प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया
एजुकेशन फेयर कार्यक्रम में देश भर के उच्च शिक्षण संस्थानों के शिक्षको ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का महत्व समझाया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महाऋषि यूनिवर्सिटी लखनऊ, जीएनआईओटी कॉलेज नोएडा, इनोवेटिव कॉलेज नोएडा, बीएफ आईटी कॉलेज देहरादून, वीजीआई नोएडा,लेक्सिकॉन कॉलेज, बीआईटी ग्रुप कॉलेज, जीएल बजाज नोएडा , जेपी ग्रुप कॉलेज मेरठ, देवभूमि यूनिवर्सिटी देहरादून ,उत्तरांचल यूनिवर्सिटी देहरादून, तुला ग्रुप कॉलेज देहरादून ,एशिया पैसेफिक कॉलेज दिल्ली, जैसे सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्थानों ने हिस्सा लिया
कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों को एजुकेशन स्टडीज के डायरेक्टर श्रीमान दीपक मलिक ,श्रीमान अभिनव पुंडीर ने पुष्पगुच्छ के साथ मोमेंटो देकर सम्मानित किया
छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए श्रीमान दीपक मलिक ने आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों को उच्च शिक्षा तथा प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ़्त में शिक्षण सामग्री एवं छात्रवृत्ति देने की घोषणा कर उपस्थित सभी लोगों को सह सम्मान विदा कर, कार्यक्रम का समापन किया


0 टिप्पणियाँ