कुशीनगर विधायक ने विधानसभा सत्र में कम बारिश से नुकसान हुए फसलों के मुआवजे का उठाया मांग

कम बारिश से किसानों को हुए नुकसान का मिले मुआवजा, अस्पताल, सर्किट हाउस, आडोटोरियम की भी मांग 
कुशीनगर में अब तक हुए विकास के लिए पीएम और सीएम का जताया आभार।
कुशीनगर।।
विधानसभा 333 कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने मंगलवार को विधानसभा मानसून सत्र में कुशीनगर के विकास के लिए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। तथा कुशीनगर में अस्पताल, सर्किट हाउस और ऑडिटोरियम की मांग उठायी।
विधायक ने कहा कि जनपद में 25 प्रतिशत से भी कम वर्षा होने के कारण किसानो की सुखी फसल से हुए नुकसान से सदन को अवगत कराते हुए कहा कि कुशीनगर जनपद को सूखा ग्रस्त घोषित किया जाय और बर्बाद हुई किसानो की फसलों का मुआवजा का मांग किया। इसी क्रम में विधायक ने कुशीनगर अंतराष्ट्रीय पर्यटन स्थली होने के कारण यहाँ हजारों की संख्या में देश व विदेश पर्यटक बुद्ध के दर्शन के लिए आते है,जबकि कुशीनगर से जिला अस्पताल की दुरी 20 किमी  है, जिसको ध्यान में रखते हुए कुशीनगर में दो सौ बेड का अस्पताल बनाने की मांग किया। पर्यटको के आवागमन को देखते हुए कुशीनगर में 16-17 कमरे का एक सर्किट हाउस तथा सात सौ कैपीसिटी का आडीटोरियम भी दिया जाय। विधायक द्वारा विधानसभा सत्र में  इसके अतिरिक्त दर्जनों मामले को पटल पर रखा गया जिससे कुशीनगर जिले का विकास का खाका तैयार किया जा सके।।                          दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ