*कुशीनगर* ।
आज भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा जिला मुख्यालय पार्टी कार्यालय पर संगठनात्मक एवं परिचात्मक कार्यक्रम में नवागत जिला अध्यक्ष दुर्गेश राय का भव्य स्वागत किया गया।
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष श्री राय ने कहा कि पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की एकजुटता और विश्वास ही संगठन की ताकत होती है। हमें एकजुट होकर संगठन की ताकत बढ़ाना है। पूरी मजबूती से आगामी लोकसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर कमल खिलाकर नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का मार्ग प्रशस्त करना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री दुर्गेश राय का भाजपा पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, जिला महामंत्री सुशील शर्मा, चंद्र प्रकाश राजभर, अमरनाथ मद्धेशिया, रितेश गुप्ता, विकास वर्मा एवं सभी जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी गण ने स्वागत किया।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट*
0 टिप्पणियाँ