भाजपा किसान मोर्चा द्वारा नमो कबड्डी प्रतियोगिता आज से

कसया, कुशीनगर।* 
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा तीन दिवसीय जिलास्तरीय नमो कबड्डी प्रतियोगिता आज सोमवार से बुद्ध इंटर कालेज क्रीडांगन में होगा।यह प्रतियोगिता 6 दिसम्बर को समाप्त होगी।इस प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मा0कामेश्वर सिंह द्वारा किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में पूरे जिले से महिलाओं और पुरुषों की 20 टीमें भाग लेंगी।
उक्त जानकारी भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय राय के हवाले से किसान मोर्चा के टेकुआटार मण्डल अध्यक्ष दिनेश कुमार जायसवाल ने दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ