जनपद के फ़ाज़िलनगर क्षेत्र के गांव दहारी पट्टी निवासी भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक अधिवक्ता अशोक वर्मा की पत्नी गोल्डी कुमारी का चयन बिहार लोक सेवा आयोग से सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) के पद पर चयन हुआ है।
वर्तमान मे गोल्डी कुमारी बिहार के सिवान जिले मे पंचायत राज पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। गोल्डी पढ़ने मे बचपन से ही होनहार थी उन्होंने बताया कि शिक्षा ही ऐसा अस्त्र है जिससे हम सारी लड़ाईया जीत सकते है।शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है | कड़ी मेहनत और परिश्रम से मुकाम आसानी से हासिल किया जा सकता है। गोल्डी नें अपने सफलता का श्रेय माता पिता व सास, ससुर, पति देवर को दिया है। इनकी इस उपलब्धि पर कुशीनगर के वाणिज्य कर अधिकारी राजेश कुमार, कुमार अमित, ससुर योगेंद्र वर्मा, सासु विमलावती देवी, देवर अधिवक्ता सत्येंद्र वर्मा, देवरानी प्रियंका वर्मा, प्रिशा वर्मा, अथर्व वर्मा, रेवतीरमन वर्मा, किसान नेता सियासरण पाण्डेय सहित गणमान्य जनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
*दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।*
0 टिप्पणियाँ