सिधौली पुलिस ने लूट/चोरी मामले में दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

सीतापुर सिधौली पुलिस ने लूट, चोरी और अन्य जघन्य अपराधों में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर की गई, जिसमें सिधौली थाना क्षेत्र से सुनील कश्यप और आयुष चौधरी को पकड़ा गया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी कपूर कुमार के निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक बलवंत शाही के कुशल नेतृत्व में कोतवाली सिधौली पुलिस टीम ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामधर प्रसाद, उपनिरीक्षक दयानंद झा, हेड कांस्टेबल धीरेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल ऋषि देव और कांस्टेबल फिरोज आलम शामिल थे। टीम ने थाना सिधौली से संबंधित मु0अ0सं0 409/2025 के तहत वांछित अभियुक्तों को पकड़ा।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुनील कश्यप (उम्र 28 वर्ष), पुत्र रविनाथ कश्यप, निवासी ग्राम झिरावं, थाना सिधौली, सीतापुर और आयुष चौधरी (उम्र करीब 19 वर्ष), पुत्र दीपू चौधरी, निवासी मोहल्ला बहादुरपुर, थाना सिधौली, सीतापुर के रूप में हुई है।

इन दोनों को 30 अक्टूबर 2025 को सुबह करीब 02:30 बजे सिंहपुर कट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों सुनील कश्यप और आयुष चौधरी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्यवाही के लिए उन्हें माननीय न्यायालय सीतापुर में पेश किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ