प्रतापगढ़ आगामी होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों तथा हिंदू-मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत नागरिकों के साथ शांति समिति की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक पुलिस लाइन के टिन शेड सभागार में आयोजित की।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि होली और रमजान दोनों ही पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के प्रतीक हैं। ऐसे में सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वे त्योहारों को मिल-जुलकर मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि बाजारों में सुरक्षा, साफ-सफाई और निर्धारित समय का विशेष ध्यान रखा जाए तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दी जाए। डीएम ने कहा होलिका दहन ग्रामसभा के निर्धारित स्थलों पर ही किया जाये, किसी के व्यक्तिगत जमीन पर न किया जाये इसका विशेष ध्यान दिया जाये। डीएम ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि डीजे निर्धारित ध्वनि मानकों के आधार पर ही बजाया जाए। यदि जांच के दौरान डीजे तय मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने यह भी चेतावनी दी है कि सड़कों पर स्टंट करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी, ताकि आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और लगातार निगरानी रखी जाएगी बैठक के दौरान व्यापारियों ने प्रशासन की कार्यशैली की खुलकर सराहना की। डेरवा के एक ज्वैलरी व्यापारी ने जिलाधिकारी द्वारा कैंप लगाकर शस्त्र लाइसेंस वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी, सरल और जनहितकारी बताया। उन्होंने कहा कि इससे आम लोगों को काफी सहूलियत मिली है। एक अन्य व्यापारी ने कहा कि जब से डीएम और एसपी ने एक साथ जिले की कमान संभाली है, तब से अपराध पर प्रभावी नियंत्रण देखने को मिला है। उन्होंने दोनों अधिकारियों की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए उन्हें 'राम-लक्ष्मण की जोड़ी' की संज्ञा दी और कहा कि प्रशासनिक समन्वय का सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। बैठक के अंत में प्रशासन और व्यापार मंडल के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने, नियमित संवाद स्थापित करने तथा किसी भी समस्या के त्वरित समाधान पर सहमति बनी। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जनसहयोग से ही त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाएंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आदित्य प्रजापति, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व शांति समिति के सम्भ्रान्त लोग उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ