राहुल गांधी का पुतला जलने से नाराज कांग्रेसियों ने की कार्यवाही की मांग, जबाब में पुतला जलाने की दी चेतावनी

झांसी: महिला आरक्षण संविधान संसोधन बिल संसद में  पारित न हो पाने से हताश होकर नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं  द्वारा बी के डी चौराहा पर पुतला जलाए जाने की खबर मिलते ही कांग्रेसी भड़क उठे और  जबाब में पुतला जलाने की तैयारी करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही पहले पुलिस गांधी उधान कचहरी पहुंची।

 कांग्रेसियो का आक्रोश देखकर  सी ओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम ने दो दिन में पुतला जलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। 
     पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य व पूर्व राष्ट्रीय सचिव सुधांशु त्रिपाठी एवं जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया ने जनपद में धारा 163 ( बी) लागू होने के बाबजूद भाजपाइयों  द्वारा सड़क पर भीड़ एकत्रित कर नारेबाजी करते हुये पुतला दहन जलाने  पर आपत्ति जताते हुये विधिक कानूनी कार्यवाही की मांग की और कहा कि यदि अगले 48 घंटे में कार्यवाही नही हुई तो  कांग्रेस भी  प्रदर्शन कर पुतला जलाने के लिये बाध्य होगी। जिसकी पूर्ण  जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। 

      उधर इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव जैन, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष एड. विश्व प्रताप सिंह एवं युवा कांग्रेस के5 प्रदेश महासचिव शेखर नलवंशी ने अपने साथियों के साथ बी के डी चौराहे  पर योगी-मोदी सरकार के खिलाफ विरोध स्वरूप पुतला दहन की योजना बनाई। 

जैसे ही इसकी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई, सीओ सिटी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस एवं समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को समझाया गया तथा  पुलिस ने भरोसा दिलाया कि जिन लोगों ने अखिलेश यादव एवं राहुल गांधी  का पुतला दहन किया है, दो दिन में उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ