*झाँसी रजा-ए-गौसे आजम कमेटी रजिस्टर्ड द्वारा मदीना मस्जिद, मरकज़ अहले सुन्नत वल जमात, कपूर टेकरी कुरैश नगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मदरसा गौसिया में तालीम पा रहे 50 से अधिक बच्चों को स्कूली बैग, बस्ते और किताबें वितरित की गईं।
कार्यक्रम में तीन मेधावी बच्चों को इनाम और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। *प्रथम पुरस्कार* समर कुरैशी पुत्र बादशाह कुरैशी, *द्वितीय पुरस्कार* नूर खान पुत्र हसीन खान और *तृतीय पुरस्कार* सोहेल कुरैशी पुत्र इसरार कुरैशी को दिया गया।
कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर कमेटी के सदस्य व स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इनमें मदीना मस्जिद अहले सुन्नत वल जमात के पेश इमाम मुफ्ती साजिद रज़ा मरकज़ी, रज़ा मस्जिद के पेश इमाम हफीज कारी फुरकान खान रजवी, हाफिज साबिर रजा, कादरी हाफिज अमजद कुरैशी, हाफिज रमजान कुरैशी, चौधरी मग्गू, सलीम कुरैशी, कल्ला, वाहिद कुरैशी एवं कमेटी के सरफुद्दीन कुरैशी, छोटू भाई, शरीफ रजा, मुजस्सर कुरैशी, अजमेरी कुरैशी, शकील कुरैशी, जब्बार कुरैशी, तौफीक रजा शामिल रहे।
रिपोर्ट राशिद पठान
6394131221
0 टिप्पणियाँ