लखनऊ में 6वीं मंजिल से गिरी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: पहली पत्नी ने ससुराल पर लगाया था प्रताड़ना का आरोप_
_कृष्णानगर हादसा: प्रेम विवाह के 1 साल के भीतर इलमा की मौत,जांच में जुटी पुलिस_
*लखनऊ।* कृष्णानगर थाना क्षेत्र के स्काई हाइट्स अपार्टमेंट में रविवार शाम 6वीं मंजिल से गिरकर घायल हुई 19 वर्षीय विवाहिता इलमा की इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में मृतका के परिजनों और पति की पहली पत्नी ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
*क्या है मामला*
पुलिस के प्रथम जांच के अनुसार कैब चालक उमैर आरिफ की पत्नी इलमा रविवार शाम अपार्टमेंट की बालकनी में फोन पर बात करते समय नीचे गिर गई थी। उसे अपोलो अस्पताल में ICU में भर्ती कराया गया था। इलमा की शादी उमैर से लगभग कुछ माह पहले प्रेम विवाह के जरिए हुई थी। इलमा मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली है।
*पहली पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप*
इस बीच उमैर की पहली पत्नी समीना ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। समीना का कहना है कि लगभग 14 वर्ष पहले उसकी शादी उमैर से हुई थी और उनका एक बेटा मोईज भी है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही सास फरजाना, ननद सना, इकरा और देवर अदनान उसे तंग करने लगे थे। समीना का आरोप है कि उसे घर से निकाल दिया गया और बेटे को भी उससे छीन लिया गया।
समीना ने कहा कि "अब उमैर के पूरे परिवार ने कृष्णानगर में रहना शुरू कर दिया है। *इलमा की मौत भी संदिग्ध है, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके..??*
पहली पत्नी समीना ने सास फरजाना पर दहेज के लिए प्रताड़ना का भी आरोप लगाया था।
*पुलिस क्या कह रही है*
एसीपी कृष्णानगर अभिषेक पांडेय ने बताया कि *"मामले में अभी तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।"*
फिलहाल पुलिस मामले को हादसा, आत्महत्या और हत्या तीनों एंगल से देख रही है...???
0 टिप्पणियाँ