लखनऊ। डेमोक्रेसी डेवलपमेंट ट्रस्ट द्वारा संचालित मिशन मोदी अगेन पीएम संगठन के कार्यकर्ताओं ने "दो गज दूरी मास्क है जरूरी" का अक्षरश: पालन करते हुए द फूड एओसिस रेस्टोरेंट्स इंदिरानगर पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मिशन मोदी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रामगोपाल काका, प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय दीप सिंह, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती उर्मिला मिश्रा,व प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा श्री अब्दुल हलीम जी रहे। अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रदेश प्रवक्ता श्री अरविंद त्रिपाठी ने कहा कि जन्म तो सभी लेते हैं किंतु नरेंद्र मोदी बनना पड़ता है। नरेंद्र मोदी बनने के लिए हमें उनके गुणों को आत्मसात करना पड़ेगा। मां भारती मोदी जैसा लाल पाकर अपने को धन्य महसूस कर रही है। आज देश मोदी जी के नेतृत्व में प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। मिशन मोदी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आदरणीय रामगोपाल काका जी पूरे देश में मोदी की फौज खड़ी कर रहे हैं और लोगों को मोदी बनाने की मुहिम छेड़ रखा है जिसे हम सबको मिलकर साकार करना है। इस अवसर पर मिशन
मोदी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राम गोपाल काका ने कहा कि पीएम मोदी जैसा तपस्वी व्यक्ति कभी कभी धरती पर जन्म लेता है और देश का नेतृत्व करता है। ऐसे व्यक्तित्व के लिए ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें दीर्घायु बनाए ताकि वह लंबे समय तक देश की सेवा करते रहें और गांव गरीब किसान को खुशहाल बनाए रखें देश की बाकी पार्टियों के नेताओं ने क्या किया है यह बताने की जरूरत नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन को हम सभी सेवा दिवस के रूप में मना रहे हैं। विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता मोदी के 70 वें जन्मदिन के पावन अवसर पर गुरुवार 17 सितम्बर 2020 को प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे आयोजित समारोह
को मुख्य अतिथि के रूप में
संबोधित करते हुए उन्होने ने कहा कि सेवाभाव पर मिशन भरोसा करता है। सबका साथ सबका विकास ही हमारा मूल मंत्र हैं, जिस पर मोदी जी देश को आगे बढ़ा रहे हैं। इस मौके पर
प्रदेश अध्यक्ष अजय दीप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि देश मोदी जी पर गर्व करता है। उनके परिवार का एक भी सदस्य भी उनकी सरकारी गाड़ी में न बैठ सकता।और न ही एक सदस्य भी प्रधानमंत्री आवास में रह सकता है देश क्या दुनिया में
एेसा त्याग विरले राजनेता में देखने को मिलता है श्री सिंह ने कहा कि
मिशन की ओर से यूपी भर में प्रांत, जिला व प्रखण्ड स्तर पर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 70वां जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। लाखों लोग स्वच्छता के लिए श्रमदान कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर मिशन मोदी की ओर से सूबे भर में 14 सितम्बर से 20 सितम्बर तक स्वच्छता ही सेवा पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है।
इस पूरे सप्ताह के दौरान प्रदेश, जिला, मंडल एवं पंचायत स्तर तक स्वच्छता अभियान के साथ वृक्षारोपण एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन चल रहा है और मोदी सरकार की नीतियों को जन- जन तक पहुंचाया जा रहा है।
इस अवसर पर अवध प्रांत के महामंत्री प्रवीण अवस्थी, लखनऊ महानगर
अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, महानगरअध्यक्ष महिला मोर्चा आरती अग्निहोत्री, महामंत्री राखी सिंह, शाश्वत राय , राजेश शाह समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ