देश की बर्बादी सिर्फ़ इसलिए नही कि दुष्टों के हाँथ देश का शासन है
वस्तुतः यह तबाही इसलिए संभव है क्योंकि भले लोगों ने चुप्पी साध ली है। अब और नही सहेगा देश बर्बादी का मंजर। 24 सितम्बर से प्रारब्ध होगा यलगार देश की एकता-अखंडता को अक्षुण्ण रखने तबाही के दल-दल से निकाल प्रगति पथ पर आगे बढ़ाने का। इस विषयक एक विचार गोष्ठी निम्न कार्यक्रमानुसार आयोजित है। क्या आप वास्तव देश भक्तों से समर्थन की अपेक्षा की ही जा सकती है?
*दिनांक: 24 सितम्बर 2020*
*समयः 11 बजे पूर्वाह्न*
*मुख्य अतिथि: मा शिवपाल सिंह यादव जी*
*(राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसपा)*
*विषय: पूना पैक्ट धिक्कार दिवस*
लक्ष्य: भारतीय राजनीति से उपकरण, अभिकर्ता, कठपुतली व चमचा युग को गहरे कब्र में दफ़न करना। आत्म-सम्मान, रोजगार, सुरक्षा, सुरक्षित भविष्य व उत्तरोत्तर प्रगति पर हर नौजवान का हक, किसानों को समाज में सम्मानित जीवन की प्रतिभूति, महिलाओं को लिंग भेद के कारण होने वाली समस्त विभेदन को दूर करने की प्रतिबद्धता के दिवस पर आप सभी जागरूक महानुभावों के सहयोग की अपेक्षा है।
सहयोगाकांक्षी,
गौतम राणे सागर।

0 टिप्पणियाँ