✍12.09.2020 लखनऊ/ पत्रकारों के हितों के लिए सदैव संघर्षशील संगठन, मान्यता प्राप्त पत्रकार महासभा के चेयरमैन श्री इमरान अली ने (7 डेज़ नागरिक पत्रिका) के सम्पादक रवि सक्सेना को महासभा में उनकी योग्यता के आधार पर प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया है,।
श्री सक्सेना ने जिम्मेदारी मिलने पर कहा 30 वर्षों की पत्रकारिता में मैंने इस तरह का मंजर कभी नहीं देखा ,आज के दौर में पत्रकारों पर निरंतर हमले हो रहे हैं, और उन पर फर्जी मुकदमें लिखे जा रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है,
इसीलिए मैं मान्यता प्राप्त पत्रकार महासभा में एक सिपाही के रूप में निस्वार्थ सेवा भाव से पत्रकार भाइयों की आवाज़ को उठाने के लिए जो जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वाहन करूंगा और संगठन को ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहूंगा।
रवि सक्सेना को संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलने पर अश्वनी गुप्ता,आमिर ख़ान, तारिक खान, सुजीत सिंह,डीपी शुक्ला, मो. शारिक, सुनील सिंह ,आरडी सिंह ,विनीत गुप्ता आदि पत्रकारों ने बधाई दी।


0 टिप्पणियाँ