लखनऊ/ शातिर अपराधियो द्वारा नगर निगम की करोड़ो की जमीन पर कब्ज़ा कर तबेला बनाये जाने का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है।
नगर निगम जोन-06 स्थित हैदर कैनाल पिंक सिटी के पीछे, पारा इलाके में नगर निगम की करोडो रूपए की कीमती जमीन के एक बड़े हिस्से पर शातिर अपराधियो के एक गिरोह ने कभी समय से कब्ज़ा जमा कर अपने संगीन अपराधों को छुपाने के मकसद से यहाँ एक तबेला बना लिया है।
इस तबेले के जानवर यहाँ खुले में दिन- रात घूमते रहते है, जो यहाँ पर दुर्घटना का एक बड़ा कारण बना हुआ है। यहाँ इस तबेले के कारण इस पुरे इलाके में गंदगी का बड़ा भंडार बन गया है। यहाँ तबेला बना कर अवैध कब्ज़ा करने वालो में नूर मोहम्मद, मो0 शेरू और मो0 हनीफ शामिल है। ये तीनो शातिर अपराधी लूट, चोरी, हत्या, मारपीट के अनेकों मामले में कई वर्षों से लिप्त है।
इस पुरे मामले पर सख्त कार्यवाही को लेकर यहाँ के कई लोगो द्वारा लिखित शिकायत नगर आयुक्त से की गई है।

0 टिप्पणियाँ