शोहरतगढ़ से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी उग्रसेन प्रताप सिंह ने राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन SDM को सौपा
सोमवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सपा के पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन प्रताप सिंह ने उपजिलाधिकारी शोहरागढ़ को सौंपा।
निजीकरण, प्रदेश में बिगड़ी कानून व्यवस्था, प्रदेश की भाजपा सरकार के गलत नीतियों के चलते कोरोना संकट बढा।
किसान, नौजवान, छात्रा, बुनकर और समाज के दूसरे कमजोर वर्गो की उपेक्षा,
ब्राह्मणो की हत्या और फ़र्जी इनकाउंटर,
आरक्षण पर वार, ध्वस्त कानून व्यवस्था, समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न, खाद व बीज की काला बाजारी, भ्रष्टाचार, घोटालो पर नियंत्रण नहीं रह गई है।
महिलाएं असुरक्षित, जनहित मे उदासीन सरकार पर कार्यवाही होना, थाना व तहसीलों पर पर जनता से वसूली, डीजल व पैट्रोल की दामो में बढ़ोतरी, बिजली की बढ़ती दाम, सहित अन्य मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
धरने को संबोधित करते हुए पूर्व प्रत्यशी उग्रसेन प्रताप सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि थाना व तहसील लूट के अड्डे बने हुए हैं, सारे सरकारी उपक्रमो का निजीकरण किया जा रहा है, लोगों के पास काम नही है किसान, छात्र व बेरोजगार आत्महत्या कर रहे हैं।
भाजपा सरकार की गलत नीतियों से जनता पूरी तरह से ऊब चुकी है समय आने पर जनता इसका जवाब जरुर देगी और 2022 में पूरे दम हम के साथ सपा सरकार का परचम लहराएगा।
अब जनता बड़ी उम्मीद से समाजवादी पार्टी के सरकार की तरफ देख रही हैं।
अपने सम्बोधन में पूर्व सदस्य राज्यमहिला आयोग इन्द्रशाना त्रिपाठी ने कहा कि इस सरकार में कोई भी नही सुरक्षित है खासकर ब्राह्मण पर अत्याचार बढ़ा है, अपराधियो को छोड़ दो भाजपा के नेताओ के द्वारा सबसे ज्यादा महिलाओं का शोषण की खबरे आम है। इस सरकार से न्याय की उम्मीद करना बेमानी होगी।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान प्रदेश सचिव खुर्शीद अहमद खान ने अपने सम्बोधन में कहाँ कि इस सरकार मे नोजवानो के हाथ मे काम नही है,किसान बदहाली का शिकार है। छात्रों का भविष्य अंधकारमय है।
अपने सम्बोधन में सपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंदर तिवारी ने कहा कि सरकार ने अभी तक गन्ना किसानो का बकाया भुगतान नहीं कराया। इस कारण से किसान दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर है।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने किया जिसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष हरि नारायण यादव ने किया।
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बदरे आलम, पूर्व सदस्य राज्य महिला आयोग जुबैदा चौधरी, शशांक सिंह, अनूप कुमार त्रिपाठी, महबूब अली, रामू यादव, प्रदीप पथरक्ता, समाजवादी पार्टी ययुजानसभा के पूर्व जिलाध्यक्ष अहमद सिद्दीकी, लोहिया वहिनी के जिला अध्यक्ष आशीष अग्रहरी, सत्यानन्द सिंह, नितिन सामंत, छात्रसंघ अध्यक्ष शशांक त्रिपाठी, यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष अबु बकर,अलाउद्दीन, डब्लू सिंह, सहित अन्य लोगों ने सम्बोधित किया
इस अवसर के अनिल यादव, जावेद अहमद, मोहम्मद मुस्तकीम, इब्राहीम, नितिन सामंत, अब्दुल गनी, बेखरू यादव, जबिरुल्लाह सेठ, अशफाक पटेल, सिकंदर यादव, रवि चौधरी, सोनू सिंह, राजन यादव, प्रमोद यादव, वकील खान, नियाज़ सभासद, जाकीर अहमद, बिष्णु उमर सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




0 टिप्पणियाँ