विभागीय मंत्री की जाँच में दोषी पाये जाने के पश्चात भी नहीं हुई कोई कार्यवाही



सीतापुर. भ्रस्टाचार में लिप्त अधिकारी और कर्मचारियों पर विभागीय मंत्री के द्वारा करायी गयी जाँच को भी दबा देने में कोई डर नहीं है. ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत में हो रहे भ्रस्टाचार की एक शिकायत पर कुछ समय पूर्व जाँच के आदेश दिए गए थे जिसकी जाँच तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी से करायी गयी जाँच में सभी आरोप सत्य पाए गए थे लेकिन अधिकारियो और कर्मचारियों की मिलीभगत से उस जाँच रिपोर्ट को दबा दिया गया. 

मामला ग्राम पंचायत बालपुर ग्राम मोहदीनपुर ब्लाक गोंद्लामऊ सीतापुर के वर्तमान प्रधान राजकुमारी देवी और उनके पुत्र ग्राम रोजगार सेवक रणवीर यादव के द्वारा मिलीभगत करके ग्राम मोहदीनपुर के निवासी चंदू पुत्र केदार को प्रधानमंत्री आवास मिला था जिसे वर्तमान प्रधान राजकुमारी देवी ने अपनी जमीन जो उस ग्राम के डामर रोड पर स्थित गाटा संख्या १२ है जो प्रधान के नाम दर्ज है उस जमीन पर निर्माण करा लिया गया एवं अन्य लाभार्थी का नाम आवास सूची से ब्लाक के अधिकारियो के साथ मिलकर रामचंद्र यादव का नाम आवास सूची से कटवा दिया गया जब इसकी शिकायत स्थानीय लोगो के द्वारा की गयी तब प्रधान ने सौ रूपये के स्टाम्प पर दान दिखाकर रफा दफा करने की कोशिस की लेकिन इसकी जाँच मौजूदा ग्राम विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ( मोती सिंह) के द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को जाँच करने का आदेश दिया गया मुख्य विकाश अधिकारी संदीप सिंह के द्वारा मौके पर जाकर जाँच की गयी जिसमे सभी आरोप सत्य पाए गए अपनी रिपोर्ट में ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान दोषी पाए गए परन्तु उस पर अभी तक कोई कार्यवाही नही की गयी है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ