राजा अभिनव भार्गव सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

 


राजा अभिनव भार्गव सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

,अजय कुमार लल्लू,नसीमुद्दीन के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस

उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर सीतापुर के विश्वासी पूर्व में विधानसभा प्रत्याशी रहे राजा अभिनव भार्गव ने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हुए उनके साथ पूर्व प्रधान पूर्व बीडीसी वर्तमान बीडीसी ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

 वही अजय कुमार लल्लू ने कहा उत्तर प्रदेश का किसान दुखी है, हताश है, निराश है, परेशान है। आत्महत्या कर रहा है, अन्ना जानवरों से परेशान है।कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है, उत्तर प्रदेश जंगलराज में तब्दील हो चुका है, महिलाएं असुरक्षित हैं राजा अभिनव भार्गव ने कहा आज किसान परेशान है ,भाजपा सरकार किसानों पर जबरन काले कानून थोप रही है, भाजपा सरकार अंग्रेजों की तरह फूट डालो और राज करो की नीति पर काम कर रही है ,धर्म के नाम पर लोगों को बांटने जैसा कार्य कर रही है ,आम आदमी परेशान है ,और सरकार झूठे गुड़गांव कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ