जब तक समस्याओं का समाधान नहीं तब तक चक्का जाम का निर्णय बापिस नहीं –अखिल संघर्षी

 


जब तक समस्याओं का समाधान नहीं तब तक चक्का जाम का निर्णय बापिस नहीं –अखिल संघर्षी

(एटा)प्रशासन के साथ लगभग 3 घंटे तक चली बैठक के बावजूद भी किसान नेता धरातल पर समस्या समाधान को अड़े |जब तक समाधान नहीं तब तक चक्का जाम का निर्णय वापस नहीं लिया जाएगा

 अखिल भारती किसान यूनियन के  प्रतिनिधिमंडल ने कल की महापंचायत में हुए तय कार्यक्रम के अनुसार  आज 13 दिसंबर को जिला प्रशासन की तरफ से प्रतिनिधि के रूप में अपर जिलाधिकारी प्रशासन आलोक सिंह जी के साथ बैठक की गई जिसमें लगभग सभी मुद्दों पर सकारात्मक वार्ता हुई कई विभागीय अधिकारियों को एडीएम प्रशासन ने किसान नेताओं के सामने अपने कार्यालय में बुलाकर समस्याओं का तत्काल समाधान कराने को कड़ाई से निर्देश दिए | वहीं  कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग पर भी तत्काल कार्रवाई कराने के निर्देश दिए तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को ऑफिस में बुलाकर आवश्यक निर्देश दिए तथा पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता से बात कर आवागढ़ से मुस्तफाबाद रोड एवं एटा से सिडपुरा मार्ग के तत्काल गड्ढा भरवाने का निर्देश दिया जिस पर एक महीने के अंदर कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया गया वहीं तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए तत्काल कार्रवाई कराने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए |  अपर जिलाधिकारी ने  प्राइवेट कर्मचारियों को सूची उपलब्ध कराने के लिऐ किसान नेताओं से कहा |  किसान मजदूरों द्वारा व्यक्तिगत दिए गए प्रार्थना पत्रों पर भी विस्तृत चर्चा करते हुए संगठन के पदाधिकारियों से प्रमाणित कराकर सभी प्रार्थना पत्रों में अंकित समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया | मांग पत्र में अंकित स्थानीय मुद्दों का भी निराकरण अतिशीघ्र एक सप्ताह के अंदर कराने का आश्वासन दिया | अपर जिलाधिकारी ने  उपस्थित किसान नेताओं से महापंचायत में प्रस्तावित चक्का जाम को वापस लेने का आग्रह किया | जिस पर किसान नेता एकमत होकर अड़ गए कि जब तक धरातल पर समस्याओं का समाधान नहीं होगा तब तक चक्का जाम वापस नहीं लिया जाएगा | अपर जिलाधिकारी ने एक समिति बनाई जो 01 सप्ताह बाद 20 तारीख को पुनः किसान नेता एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बीच  बैठक होगी | धरातल पर की जा रही समस्याओं के समाधान के संबंध में वार्ता कर निदान की पूरी प्रमाणित जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी 


आयोजित बैठक में  राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, प्रदेश महासचिव अरविंद शाक्य, जिला अध्यक्ष पिंकी भैया, युवा जिला प्रभारी दुर्गेश कुमार, युवा ब्लॉक अध्यक्ष मारहरा प्रवेंद्र कुमार ने भाग लिया

               दलवीर सिंह की रिपोर्ट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ