अखिल भारतीय किसान यूनियन ने भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय के खिलाफ की महापंचायत
(एटा) अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले कचहरी स्थित धरना स्थल पर भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय के खिलाफ किसान महापंचायत का आयोजन किया गया |
आज 12 दिसंबर को पंचायत में हजारों की संख्या में उपस्थित किसान नौजवान मजदूरों ने संयुक्त रूप से निर्णय लिया कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा तो देर रात्री तक आंदोलन जारी रहेगा जिससे शासन-प्रशासन के हाथ पैर फूल गए तथा प्रशासनिक अधिकारी घंटों तक किसानों को मनाने में लगे रहे लेकिन किसान किसी भी हालत में मानने तैयार नहीं हुए शासन प्रशासन की तरफ से उप जिलाधिकारी वेदप्रिय आर्य एवं नायब तहसीलदार चाहर ने कल प्रातः 11:00 बजे अपर जिला अधिकारी एटा की अध्यक्षता में किसान नेताओं के साथ बैठक कराकर समस्याओं का तत्काल समाधान कराने का आश्वासन दिया |
जिस पर किसानों ने तय किया कि अगर शासन प्रशासन ने किसान महापंचायत में तय की जा रही वार्ता के आधार पर जन समस्याओं का समाधान नहीं कराया तो किसान धरातल पर समस्याओं के समाधान कराने के लिए पूरे उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती 23 दिसंबर 2022 को चक्का जाम करेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी |
दलवीर सिंह की रिपोर्ट


0 टिप्पणियाँ