मिलान संस्था द्वारा संचालित स्वरचना स्कूल कंटाइन अंबरपुर में वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया


मिलान संस्था द्वारा संचालित स्वरचना स्कूल कंटाइन अंबरपुर में वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया गया

कार्यक्रम का सुभारंभ करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अमृता चतुर्वेदी ने आये हुए अतिथियों एवम् अभिभावकों का अभिवादन करते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के महत्व को बताते हुए कहा कि जीवन में खेल का भी महत्वपूर्ण स्थान है और उन्होंने कहा कि वार्षिक उत्सव के आयोजन का मकसद बच्चों को शिक्षा के साथ ही कला और संस्कृति से जोड़ना भी है। इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को बाहर लाने में मददगार साबित होते हैं।कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय के प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह जी ने सभी बच्चों व शिक्षकों के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्हें बधाई दी और बच्चों की तारीफ की।


विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में कु राखी वर्मा (उपजिलाधिकारी)उपस्थित रही । उन्होंने बच्चों की प्रतिभा का अवलोकन करते हुए बच्चों की तारीफ की एवं अग्रिम भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं दी उन्होंने बताया कि बच्चे स्कूल से ही सीख कर समाज के गुणी नागरिक बनते हैं माता-पिता के बाद शिक्षण संस्थानों का अहम योगदान होता है। शिक्षकों को बच्चों को संस्कारवान बनाने गुणवतापरक शिक्षा देनी चाहिए। 



उन्होंने कहा कि आप देश के भविष्य हो, आप जो भी बनो एक बेहतर इंसान और अच्छे नागरिक जरूर बनो। इस अवसर पर गांधी विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री के के शुक्ला ,प्रवक्ता राकेश पांडेय जी स्वरचना स्कूल के प्रबंधक श्री बृजेश कुमार सिंह , मिलान संस्था से यूपी डायरेक्टर श्री जावेद ,मिलान टीम के अन्य पदाधिकारी गण, पढ़ीस विद्या मंदिर के भूतपूर्व प्रधानाध्यापक श्री रघुबर दयाल शुक्ल तथा स्वरचना स्कूल के समस्त अध्यापक एवम् अध्यापिकाएं तथा अभिभावक गण आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ