कुशीनगर सांसद ने जिला अस्पताल पड़रौना का किया औचक निरीक्षण और वहाँ आये मरीजों को वितरित किया जैकेट व कम्बल

 


कुशीनगर सांसद ने जिला अस्पताल पड़रौना का किया औचक निरीक्षण और वहाँ आये मरीजों को वितरित किया जैकेट व कम्बल।

निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को लेकर सांसद ने प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर समाधान करने की कही बात।

 


सोमवार को कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने जिला अस्पताल का बिना किसी सूचना के औचक निरीक्षण कर उपस्थिती रजिस्टर जांच कर उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों के बारे में जानकारी लिया और अस्पताल का निरीक्षण किया तथा मौके पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कुशीनगर से  भर्ती मरीजों के स्वास्थ और दवा उपलब्धता की जानकारी लिया ।जिसमे मौके पर कुछ मरीजों के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई की समय से चिकित्सकों द्वारा ईलाज में लापरवाही बरती जाती हैं जिसपर सांसद ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कुशीनगर को व्यवस्था में सुधार करने के लिए सख्त चेतावनी दिया।इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कुशीनगर सतीश कुमार वर्मा ने एमरजेंसी में चिकित्सको की नियुक्ति की बात कही जिसपर सांसद कुशीनगर विजय कुमार दूबे ने स्वास्थ मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से मिलकर इसका समाधान करने की बात कही। 

 


यहाँ पर सांसद ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिन पर सुशासन दिवस सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को कम्बल और शिशुओं को जैकेट वितरण किया।

इस मौके पर सांसद ने कहा कि भारत रत्न परम श्रद्धेय पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती "सुशासन दिवस" सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अवसर पर जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को कम्बल वितरण करना पुनित कार्य है।और पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने देश के विकास कार्यों में एक नया अध्याय शुरू देश की विकास को विश्व मंच पर एक अलग पहचान दिलाई और राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान अस्वर्णिम हैं जिसको आज प्रधानमंत्री मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी जी के द्वारा आगे ले जाया जा है।और विकास की एक अलग पहचान बनाई जा रही है।


इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष पड़रौना विनय जायसवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता अजय गोविन्द राव उर्फ शिशु बाबू,जिला पंचायत सदस्य वरूण राय, सामाजिक कार्यकर्ता अंगद शर्मा, निखिल उपाध्याय, जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा सुशील शर्मा,संतोष दूबे, कुणाल राव, अभय राव, धीरज पाठक, प्रदीप जायसवाल,जिला मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा इकबाल अंसारी , अनुराग प्रताप सिंह, बैकुंठ शाही, निर्भय राव अभिराज सिंह नितेश सिंह रोबिन सिंह राकेश यादव मिंटू सिंह

सहित स्वास्थ विभाग के कर्मचारी गण व पार्टी पधाधिकारी गण उपास्थित रहे।।                         

  दिनेश कुमार जायसवाल की रिपोर्ट।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ