दुष्कर्म के मुकदमें में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर:जनपद के थाना अहिरौलीबाजार पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमें वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अहिरौली बाजार पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुअसं 240/2023 धारा 363/366/376 भादवि ¾ पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त रामउग्रह पुत्र स्व0 रामसुधारे निवासी थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुट गई। 

गिरफ्तार करने वाले टीम में उ0नि0 अंकित कुमार शुक्ला, हे0कां0 राजेन्द्र गुप्ता, कां0 दिनेश पाण्डेय शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ