कुशीनगर।।भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 104वें संस्करण का सीधा प्रसारण सभी बूथों पर किया गया जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथ पर प्रधनमंत्री को सुना. 104वें संस्करण में प्रधानमंत्री ने लोगों को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग, 29 अगस्त को मनाए जाने वाले तेलुगू दिवस व संस्कृत दिवस की बधाई दी।
मन की बात के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान- 3 चंद्र मिशन की उल्लेखनीय सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकों की सराहना की। उन्होंने कहा, "मिशन चंद्रयान नये भारत की भावना का प्रतीक बन गया है।" प्रधानमंत्री ने आगामी G-20 समिट, खिलाड़ियों के सराहनीय प्रदर्शन, मातृभाषा का महत्व, संस्कृत भाषा, भारत के वाइब्रेंट डेयरी सेक्टर समेत कई अन्य विषयों पर बात की !
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचंद मिश्र तमकुहीराज विधानसभा के बूथ संख्या 373 मठिया श्रीराम मे कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुना। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम प्रेरणादायी व प्रोत्साहित करने वाला होता है। इसी अद्वितीय विशेषता के कारण यह कार्यक्रम आज आम जनमानस में अपना महानतम स्थान बनाता जा रहा है।
रविन्द्र नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भी प्रधानमंत्री के मन की बात का सीधा प्रसारण किया गया जहां मन की बात कार्यक्रम के जिला संयोजक व जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी वरुण राय, मण्डल महामंत्री धीरज पाठक, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनीष विश्वकर्मा, योगेश राय, शैलेष कुमार आदि ने प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना।। दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।
0 टिप्पणियाँ