विधायक द्वारा दर्जनों सार्वजनिक जगहों पर किया गया पौधारोपण ।

विधायक द्वारा दर्जनों सार्वजनिक जगहों पर किया गया पौधारोपण ।
 कुशीनगर/कसया।। कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के कुड़वा उर्फ दीलिपनगर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में एक कार्यक्रम आयोजित कर शुक्रवार को विधायक पीएन पाठक के द्वारा वृक्षारोपण किया गया और आमजन को  वृक्षारोपण के लिए जागरूक किया गया।
   ग्रामसभा के सार्वजनिक जगहों पर लगभग 100 पौधा लगाया गया जिसमें फलदार वृक्ष के साथ सागौन, महोगनी, लिच्ची, अमरूद,जामुन सहित दर्जनों किस्म के पौधे लगाये गये। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पीएन पाठक ने कहा कि हम सभी का कर्तव्य बनता है कि शुद्ध वातावरण और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कम से कम दस पौधे लगाने के साथ साथ उस पौधे को सुरक्षित रखने के लिए प्रयास किया जाय। सरकार पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कई योजनाएं चला कर लोगों को पौध रोपण के लिए प्रेरित कर रही है।इस कार्यक्रम के दौरान  भाजपा मंडल अध्यक्ष रामायण कुशवाहा, प्रिसिंपल धर्मेन्द्र गुप्ता, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि कामोद सिंह, भाजपा नेता शिवाकान्त सिंह, शिवलोचन शर्मा, सुदर्शन शर्मा, शम्भु गुप्ता, सतीश शर्मा, राहुल सिंह, बिनय ठाकुर, अमित पांडेय, बन दरोगा जलालुद्दीन, सत्यनारायण निसाद, कस्तुर चंद जयसवाल , जिला पंचायत सदस्य नितिश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।।                    दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ