आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता कार्यशाला का हुआ आयोजन।कुशीनगर।।भाजपा द्वारा 2024 के लोक सभा चुनाव के तैयारी को लेकर चलाये जा रहे कार्यकर्ता कार्यशाला कार्यक्रम का आयोजन कुशीनगर विधानसभा के टेकुआटार मंडल में संम्पन्न हुआ। यहाँ पर मुख्य अतिथि व मंडल अध्यक्ष द्वारा मतदाता सूची के मतदान पूर्व निरीक्षण करने की जिम्मेदारी मण्डल के कार्यकर्ताओं को दी गई।जिसमें सबसे पहले जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई है प्राथमिकता के आधार पर उनके नाम को कटवाकर अपने उन लोगों का नाम सूची में डलवाना,जिनका नाम सूची में नही है या नाम गलत अंकित हो गया है इसकी पूरी जानकारी दी गई। टेकुआटार स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इस मंडल के प्रभारी व पूर्व जिला अध्यक्ष लल्लन मिश्र ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिये 2024 का लोक सभा चुनाव हमे हर हाल में जितना होगा। इसके लिए मतदान पूर्व मतदाता सूची का अवलोकन कर उसमें अपने लोगों का छुटे हुए नाम को हर हाल में डलवाना होगा। मंडल अध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि शक्ति केंद्र संयोजक से लेकर लेकर बूथ अध्यक्ष और पूरी कमेटी की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।अगर हम बूथ जीत लिए तो पुनः सरकार बनना तय है।कार्यक्रम को अमरनाथ मद्धेशिया, धनञ्जय मणि, दिनेश कुमार जायसवाल ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम के समापन पर महामंत्री अजय शर्मा द्वारा सभी जिम्मेदार पदाधिकारियों को मतदाता सूची सहित नाम जोड़ने, काटने व संशोधन करने का फार्म दिया गया। संचालन अजय शर्मा व आभार मण्डल अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने किया।इस दौरान चंद्रबली गोंड, पारस कुशवाहा, राजू सिंह, संजय राव, प्रदीप दुबे,अदित्य तिवारी,लहरी सिंह, राजेश राव, देवेंद्र ओझा, ओंकार मद्धेशिया सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।
0 टिप्पणियाँ