11आरोपी गये जेल, 08नाबालिग आरोपियों पर अग्रिम कार्यवाही जारी

वरावफ़ात जुलूस के दौरान उपद्रव करने वाले 19 अभियुक्त हुए गिरफ्तार* 

11आरोपी गये जेल, 08नाबालिग आरोपियों पर अग्रिम कार्यवाही जारी* 

 *कसया, कुशीनगर* 
 कुशीनगर नपाप में गुरुवार को  बारवाफात जुलूस के दौरान जुलूस में शामिल लोगो द्वारा किए गये उपद्रव में पुलिस ने शान्ति कायम करते हुए  उपद्रवियों पर कार्यवाही कर 11आरोपियों पर मुकदमा दर्ज क़र जेल भेज दिया, तो वहीं 08 नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजनें की कार्यवाही चल रही है l बताते चले कि गुरुवार को नगर में निकले  बारवाफात जुलूस के दौरान युवकों के कहा -सुनी को लेकर दो पक्षो में मामला गरमाया गया, जहाँ जुलूस में शामिल लोगो द्वारा पथराव किया गया l जिसकी सूचना मिलते ही  मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह कसया थाने पहुंच गये, और मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुए दोनों पक्ष के आरोपियों की गिरफ़्तारी व कार्यवाही का निर्देश दिया, जिसके बाद सीओ कसया कुंदन कुमार सिंह व थानाध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी ने मय पुलिस टीम के साथ दबिश देकर आरोपियों की धर -पकड़ क़र 19आरोपियों को गिरफ्तार क़र कार्यवाही करते हुए 11आरोपियों पर मुकदमा दर्ज क़र जेल भेज दिया, तो वहीं 08 नाबालिग आरोपी युवकों को बाल सुधार गृह भेजनें की कार्यवाही चल रहीं हैं l इसी क्रम में पुलिस ने जुलूस ने जुलूस में  बज रहें भड़काऊ नारे व लोगो के आधार पर दो पिकअप सहित दो डीजे सेट भी जब कर लिया l उक्त  घटना क्रम दो समुदाय को लेकर होने के कारण पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहीं l उक्त मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक देर रात तक थाने में जमे रहें, साथ ही शान्ति व्यवस्था क़ायम रखने के लिए गुरुवार शाम से लेकर कसया थाना सहित तुर्क पट्टी थाना, हनुमान गंज थाना, नेबुआ नौरंगिया थाना आदि  कई थानो की पुलिस व पीऐसी बल घटना स्थल से लेकर चाक चौराहो पर निगरानी करती रहीं,जिसके क्रम में शुक्रवार को भी पुलिस फ़ोर्स तैनात रहीं,तथा  उच्चाधिकारी भी मामले को लेकर नजर जमाये हुए हैं l गिरफ्तार हुए अभियुक्तों में सोएब अंसारी पुत्र मुस्तफा अंसारी, सब्बीर अहमद पुत्र मो. अली जान, सैफ खान पुत्र इब्राहिम खान, ख़ातिब खान पुत्र इक़बाल खान, इमरान खान पुत्र मैनुद्दीन खान, वसीम पुत्र इदरीश, वलिउल्लाह पुत्र खुशबुद्दीन, समस्त निवासी वार्ड न.12, वीर अब्दुल हमीद नगर पिपरहिया, नूर आलम पुत्र मुख़्तार, अली अंसारी पुत्र हदीश, नन्हे अंसारी निवासी नौका टोला भैसहा, नौका टोला, असफाक पुत्र इदरीश, निवासी वार्ड न.8राज मंगल पाण्डेय नगर को  मु.अ.सं 848/2023 धारा 147/148/153A/295A/336/323 भादवीं व 07दण्ड विधि संसोधन से सम्बंधित धाराओं में कार्यवाही की गयीं, साथ ही उपरोक्त मुक़दमे से सम्बंधित 08 नाबालिग दोषियों को गिरफ्तार क़र अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रहीं हैं l   
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।* 
--------------------------------------

 *जुलूस के दौरान उपद्रव को लेकर  विधायक पीएन पाठक ने पुलिस को उपद्रवियों पर शख़्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश।* 

 *कसया/ कुशीनगर* 

कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने शुक्रवार को श्री राम जानकी मठ स्थित भाजपा कार्यालय पर जन सुनवाई करते हुए दर्जनों फरियादियों की फरियाद सुनी l जन सुनवाई के दौरान विधायक ने पत्रकारों से मुख़ातिब होते हुए गुरुवार को नगर में  बारवाफ़ात  जुलूस के दौरान हुई पत्थर बाजी के मामले में कहा कि किसी भी पर्व पर इस तरह का उपद्रव  कार्य ठीक नहीं हैं, पर्व शान्ति पूर्वक मनाना चाहिए l जुलूस में जो लोग उत्तेजक नारे लगा रहे थे व डीजे पर उत्तेजक भाषण बज रहा था, वह बिल्कुल गलत हैं, और यह कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा l यह हैदराबाद नहीं बल्कि भगवान बुद्ध की नगरी कुशीनगर हैं, जो पूरी तरह शान्ति का प्रतीक है l शान्ति और सौहार्द बिगाड़ने वालो पर पुलिस प्रशासन की कार्यवाही पूरी तरह  सही है l जनसुनवाई के दौरान दो तीन मुस्लिम महिलाएं अपने बच्चों के निर्दोष होने का हवाला देते हुए उनके पास उन्हें छुड़ाने का गुहार लगाने आयीं जिस पर उन्होंने प्रभारी निरीक्षक कसया डॉ आशुतोष तिवारी को निर्देश दिया कि किसी भी निर्दोष पर कार्यवाही नही होना चाहिये और कोई दंगाई बचना नहीं चाहिए।
इस दौरान  नपाप कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि व भाजपा नेता राकेश जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि रूद्र प्रकाश सिंह, मण्डल अध्यक्ष विनोद गुप्ता, अनिल राव, रामायन कुशवाहा, राजेश प्रताप राव, अभय सिंह,उमेश सिंह, विनोद गुप्ता,दिनेश तिवारी, नीतीश यादव,सोनू चौहान, शुभम मिश्रा, राजू सिंह,दीपक शर्मा, शुभम दीक्षित, विनोद गिरी सहित कॉफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आम जन मौजूद रहेl 
 *दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ