अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

कुशीनगर/कसया। नगर स्थित दीवानी न्यायालय में  अधिवक्ताओं ने हापुड़ में  अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को नगर में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते हुए नगर के गाँधी चौक होते हुए तहसील परिसर पहुंचे। जहां सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया के अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव व  के नेतृत्व में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम कसया योगेश्वर सिंह को सौंपा।
अधिवक्ताओं द्वारा सौंपे ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने हापुड़ बार एसोसिएशन और गाजियाबाद बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि निहत्थे अधिवक्ताओं पर पुलिस ने बर्बर तरीके से लाठीचार्ज किया गया। जिसमें तमाम अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हैं। इस मौके पर पुलिस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर  हापुड़ पुलिस अधीक्षक, सम्बन्धित उप पुलिस अधीक्षक और दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों को निलंबित किया जाय तथा अधिवक्ताओं के विरुद्ध दर्ज मुकदमें वापस लिए जायँ।
इस दौरान दीनदयाल मल्ल, अशोक राय, अनुराग द्विवेदी, अजीत रावत, रविंद्र मणि, ओंकार पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय, अनिल सिंह, संजय सिंह, अमित राय, पुनीत मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ