जमीनी विवाद में जमकर मारपीट, दोनों पक्ष के कई घायल

कसया/कुशीनगर।।
 कसया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में रविवार को दो पक्षो में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट में दोनों पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गयेl सभी घायल  उपचार के लिए सीएचसी कसया लाये गये l सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगो को पकड़ क़र थाने लायी l मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुडवां दिलीपनगर के गुरुमिहया माफी टोला में जमीनी विवाद को लेकर दो पट्टीदारों में जमकर मारपीट हो गयी l मारपीट के घटना की सुचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों  पांच लोगों को पकड़कर थाने लायी तथा घायल  को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया पहुंचाया l उक्त घटना के बारे में जानकारी मिली कि रमेश यादव तथा फेकू यादव दोनों पट्टीदारो में हिस्सा लगने के बाद दीवार खड़ा किया जा रहा था।इसी बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी में बात बढ़ गयी और गाली- गलौज शुरू होकर इट -पत्थर आदि दोनों तरफ से चलने  लगा तथा लाठी -डंडा से जमकर मारपीट होने लगा l  जिसमे फेकू यादव 65 वर्ष,रमिता 28 वर्ष,सुगंधी 19 व अर्चना 17 सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए।।गांव के लोगो द्वारा घटना की सूचना की  पुलिस को दी गयी।बताया जा रहा हैं कि मारपीट से चारो तरफ चीख पुकार व अफरा -तफरी का माहौल बन गया था l घायल फेकू और रमिता की हालत गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया l इस संबंध में थानाध्यक्ष डॉ.आशुतोष तिवारी ने कहा कि दोनों पक्ष से पाँच लोग गिरफ्तार किया गये है,तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी ।।                              
  दिनेश जायसवाल की रिपोर्ट।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ